Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। हरेला हरियाली और समृद्धि का संदेश देता है, साथ ही पर्यावरण की देखभाल के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है।

मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या के समाधान में हरेला का महत्व है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपेक्षा की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने लोक पर्वों को सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक मानते हुए सभी से सामूहिक प्रयास करने की अपील की, ताकि हमारी परंपराएं अगली पीढ़ी तक पहुंच सकें।

Related Articles

Back to top button