Uttarakhand

उत्तराखंड के तीन जांबाज शौर्य चक्र से सम्मानित

उत्तराखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले 37 बहादुर सैनिकों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2024 में राष्ट्रपति ने 10 कीर्ति चक्र तथा 27 शौर्य चक्र प्रदान किए। 10 में सात कीर्ति चक्र और 27 में सात शौर्य चक्र मरणोपरांत प्रदान किये गए। सैन्यधाम उत्तराखंड के रहने वाले जाबांज कमांडो मेजर दिग्विजय सिंह रावत को भी कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दास, हेड कांस्टेबल राज कुमार यादव, कांस्टेबल बबलू राभा, कांस्टेबल शम्भू राय, सिपाही पवन कुमार, कैप्टन अंशुमन सिंह और हवलदार अब्दुल माजिद को मरणोपरातं कीर्ति चक्र प्रदान किए गए जबकि कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी, मेजर विकास भांग्भू, मेजर मुस्तफा बोहरा, राइफलमैन कुलभूषण मन्ता, हवलदार विवेक सिंह तोमर, राइफलमैन आलोक राव और कैप्टन एमवी प्रंजल को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किए गए।

उत्तराखंड जाबांज पैरा कमांडो मेजर दिग्विजय सिंह रावत को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया जबकि ग्रेनेडियर्स 55वीं बटालियन के मेजर सचिन नेगी, और आर्मर्ड कोर, 44वीं बटालियन के मेजर रविंदर सिंह रावत को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। मेजर सचिन और मेजर रविंदर जम्मू कश्मीर में कई आतंक विरोधी अभियानों में शामिल रहे और आतंकियों का सफाया किया।

Related Articles

Back to top button